देवरिया, मार्च 8 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के निजामाबाद गांव के पास से होकर गुजर रही छोटी गण्डक नदी में शनिवार को दोपहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नदी में गांव के उत्तर दिशा की ओर लगभग 42 वर्षीय युवक का शव पानी में उतराता देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसआई दीपक पटेल ने ग्रामीणों की मदद से नदी से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव की पहचान न होने पर पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि छोटी गण्डक नदी से अज्ञात व्यक्...