भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जोगसर थाना क्षेत्र में छोटी खंजरपुर स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आभूषण सहित दान पेटी बरामद कर लिया गया है। जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद नगर का रहने वाला छोटू कुमार, सन्नी कुमार, चंदू कुमार और बुद्धन कुमार शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से चांदी का मुकुट, सोने का नेकलेस, नथ और दान पेटी बरामद किया है। सोमवार की रात मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। मां दुर्गा की मूर्ति से मुकुट, नथ और हार के साथ ही दान पेटी चोर उड़ा ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई। स्थानीय लोगों की मदद से पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। शनि मंदिर में भी चोरी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.