छोटी काशी में रात भर बही श्रद्धा और भक्ति की रसधार
लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला में आयोजित छोटी काशी शिवोत्सव के दौरान तीर्थ परिसर में पूरी रात भक्ति की अविरल धारा बहती रही। पौराणिक शिव मंदिर के निकट तीर्थ परिसर में आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। भजन संध्या में टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो विजेता व प्रसिद्ध गायक हेमंत बृजवासी ने एक से बढ़कर एक शिव एवं भक्ति गीत प्रस्तुत कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। उन्होंने भोले ओ भोले, होली खेले मसाने में.., तेरे भक्त निराले, शिव शंकर डमरू वाले, जय शिव शंकर भोलेनाथ, सांसों की माला पर सिमरूं मैं तेरा नाम, रघुपति राघव राजा राम आदि नए-पुराने भजन और लोकप्रिय गीत सुनाए। उनकी दमदार गायकी पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और तालियों की गूंज से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.