छोटी काशी में नंदीश्वर महोत्सव शुरू, 20 को प्राण प्रतिष्ठा
लखीमपुरखीरी, जून 17 -- गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी गोला में प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसी क्रम में विधायक अमन गिरि की अगुवाई में लगभग 15 टन वजनी बाबा नंदी की विशाल प्रतिमा को नीलकंठ मैदान में स्थापित करने के लिए रखा गया।प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नीलकंठ मैदान से लेकर नगर के विभिन्न मार्गों तक हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ और नंदी महाराज की जय के जयघोष गूंजते रहे। बताया जा रहा है कि बाबा नंदी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कॉरिडोर निर्माण परियोजना के तहत छोटी काशी गोला के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने का कार्य किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.