छोटी काशी में गंगा दशहरा पर आज श्रद्धालु करेंगे गंगा स्नान
बुलंदशहर, जून 24 -- गंगा दशहरा मेले पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए बाबा मस्तराम घाट, परशुराम घाट पर स्नान की व्यवस्था की है। छोटी काशी के पावन गंगा तट पर दशहरा स्नान पर हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन मेले की सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर ली है। एसडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि पालिका कि ओर से नगर की मुख्य घाटों पर विशेष साफ-सफाई, डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए घाटों पर डबल बैरिकेडिंग, बल्लियों पर खतरे के निशान के लिए लाल झंडी, महिलाओं को कपड़े बदलने के अस्थाई कमरे, सुरक्षा की दृष्टि से नावों में गोताखोरों की तैनाती, रात्रि प्रकाश, पेयजल, शौच आदि व्यवस्था पूर्ण कर ली है। यह भी पढ़ें- छोटी काशी में गंगा दशहरा पर आज श्रद्धालु करेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.