लखीमपुरखीरी, जून 22 -- आज छोटी काशी में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। एक ओर बड़े मंगल पर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परमार्थ सेवा समिति की ओर से धार्मिक कार्यक्रम, शोभायात्रा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर छोटी काशी कॉरिडोर परिसर में चल रहे श्री नन्दीश्वर विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शोभायात्रा एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परमार्थ सेवा समिति के तत्वावधान में बड़े मंगल पर नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी और सवा चौबीस मन लड्डू का भोग अर्पित किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। उधर छोटी काशी कॉरिडोर में आय...