छोटी काशी गोला के श्रद्धालुओं ने किए प्रभु श्रीरामलला के दर्शन
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- छोटी काशी गोला के इतिहास में पहली बार नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के नेतृत्व में 1035 श्रद्धालुओं को पावन धाम अयोध्या ले जाकर प्रभु श्रीरामलला के सुगम दर्शन कराए गए। इस ऐतिहासिक धार्मिक यात्रा में 12 बड़ी बसों सहित अनेक चार पहिया वाहनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम पहुंचाया गया। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि उनके चुनावी संकल्प पत्र में नगर के वृद्धजनों को नि:शुल्क धार्मिक यात्रा कराने का वादा किया गया था। उसी संकल्प को पूर्ण करते हुए श्रीरामलला दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी चंपत राय को श्रद्धालुओं की सूची भेजकर सुगम दर्शन की व्यवस्था का अनुरोध किया गया था जिसके तहत सभी श्रद्धालुओं को अलग दीर्घा से दर्शन कराए गए। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.