लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। छोटी काशी कॉरिडोर के लिए वीआईपी सड़क को चौड़ा किए जाने को लेकर नगर में चल रही कार्रवाई के बीच नया मोड़ आ गया। नगर पालिका परिषद द्वारा ऐसे 20 भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर दी गई थी, जिनके पास 50 वर्ष से अधिक पुराने बैनामे उपलब्ध हैं। रविवार को तमाम लोग नगर पालिका आफिस पहुंच गए। वहां काफी देर तक मंथन चला। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग को चौड़ा किया जाना है, लेकिन नोटिस मोहल्ले के अंदर के निवासियों को थमा दी गई, जिससे वे असमंजस और चिंता में आ गए हैं। नोटिस मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग नगर पालिका पहुंचे और अपने-अपने बैनामे एवं स्वामित्व के दस्तावेज प्रस्तुत किए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने संबंधित दस्तावेजों की जांच कराई। साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.