लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। छोटी काशी कॉरीडोर में यूपीपीसीएल के अवर अभियंता के साथ कथित दबंगई और मारपीट की घटना के बाद निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। घटना को तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उधर कॉरीडोर परिसर में सोमवार को सन्नाटा छाया रहा। यहां न तो कार्यदायी संस्था के जेई नजर आए और न ही ठेकेदार। कुछ मजदूर पहुंचे भी थे, जो पत्थर लगाने के काम में जुट गए। बाकी सब जैसे का तैसा पड़ा रहा।बताया जाता है कि शुक्रवार रात निर्माण कार्य के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ दबंगों ने अवर अभियंता नितिन सिंह के साथ मारपीट की। घटना के बाद भयभीत अभियंता गोला छोड़कर सीतापुर चले गए। बताया जाता है कि जेई इस कदर खौफजदा थे कि उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.