लखीमपुरखीरी, मई 30 -- गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी कॉरिडोर में पूरब दिशा की ओर एक भव्य नंदी महाराज की विशाल प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। यह प्रतिमा काले पत्थर से निर्मित होगी और इसका आकार अत्यंत विशाल होगा। विधायक अमन गिरि ने बताया कि नंदी महाराज की यह प्रतिमा बैठी हुई मुद्रा में होगी जिसकी लंबाई लगभग साढ़े नौ फीट ऊंचाई साढ़े सात फीट और वजन करीब 15 से 20 टन के बीच होगा। प्रतिमा की स्थापना 24 या 25 जून को शुभ मुहूर्त के अनुसार की जाएगी। स्थापना से पूर्व प्रतिमा को विधि विधान के तहत जल में रखकर पूजन किया जाएगा। इसके बाद भारी भरकम प्रतिमा को क्रेन और हाइड्रा मशीनों की सहायता से निर्धारित स्थान पर स्थापित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 27.18 करोड़ की लागत से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट इसे मंदिर के पूरब दिशा में ऊंचे मजबूत फाउंडेशन पर स्थापित किया ज...