लखीमपुरखीरी, मार्च 28 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। शहर के छोटी काशी कॉरिडोर परिसर से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। शनिवार सुबह वीआईपी द्वार के निर्माण कार्य के दौरान अखिलेश नाम का एक मजदूर ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और घायल मजदूर को उपचार के लिए भेजा गया। निर्माण स्थल पर 100 से अधिक मजदूर कार्यरत हैं, लेकिन किसी के पास भी बुनियादी सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट या सेफ्टी किट नहीं दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि सैकड़ों मजदूर बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के ऊंचाई पर काम कर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस कॉरिडोर का प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करते हैं, लेकिन इसके बावजूद मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आती। चिंताजनक यह भी है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.