लखीमपुरखीरी, अप्रैल 12 -- छोटी काशी कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना क्षेत्र को एक भव्य धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। कॉरीडोर की दीवारों भी शिव की महिमा बताएंगी। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के लिए अब तक 69 करोड़ रुपये का बजट जारी किया जा चुका है, जिससे निर्माण कार्य को गति मिली है। कॉरिडोर के पूरा होने पर श्रद्धालुओं को एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव मिलने की उम्मीद है। कॉरिडोर क्षेत्र को पूरी तरह धार्मिक माहौल देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इसके तहत रिटेनिंग दीवारों पर भव्य भित्त चित्र उकेरे जा रहे हैं , जिनमें भगवान शिव से जुड़ी कथाओं और प्रसंगों को दर्शाया जा रहा है। इन भित्त चित्रों को तैयार करने के लिए राजस्थान से विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.