लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी कॉरिडोर के अंतर्गत परिक्रमा मार्ग के पास निर्माण कार्य तेजी से जारी है। शिव मंदिर के सामने तीन महत्वपूर्ण कमरों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें एक कक्ष सीसीटीवी कंट्रोल रूम के रूप में विकसित होगा, दूसरे में मीटिंग हॉल बनाया जाएगा, जबकि तीसरे कक्ष से सुरक्षा कर्मी पूरे मंदिर परिसर पर नजर रख सकेंगे।इन कमरों के सामने से होकर श्रद्धालु पौराणिक शिव मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश करेंगे। दर्शन के बाद श्रद्धालु पूरक 11 मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दूसरे मार्ग से बाहर निकलेंगे, जिससे व्यवस्था सुचारु बनी रहे। परिक्रमा मार्ग का निर्माण 108 स्तंभों पर किया जा रहा है, जिसमें अब तक लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। वहीं मुख्य प्रवेश द्वार के पास तीन मंजिला यात्री सुविधा गृह का निर्माण भी प्रगति पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.