लखीमपुरखीरी, नवम्बर 28 -- छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण कार्य के दौरान तीर्थ परिसर में स्थापित देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के ऊपर बनी छत तोड़ दी गई है। अचानक हुए इस निर्माण कार्य से आसपास मौजूद लोगों में आश्चर्य की स्थिति रही। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल की टीम ने बुधवार को प्रतिमा के ऊपर बनी पुरानी छत को तोड़ दिया। अधिकारियों का कहना है कि प्रतिमा को स्थानांतरित करने तथा उसी स्थान पर दोबारा प्रतिष्ठित करने को लेकर कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं द्वारा पूर्व में लिखित ज्ञापन दिया गया था। अधिकारियों के अनुसार उसी प्रस्ताव के अनुसार परिसर में सौंदर्यीकरण के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। हालांकि कांग्रेसजनों का कहना है कि उनका उद्देश्य प्रतिमा को पुनः स्थापित कराना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी काशी कॉरिडोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.