लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- नौगवां। सावन मास के पावन अवसर पर सोमवार को मझगई थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध बाबा स्थान से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में एक विशाल डाक कांवड़ मोटरसाइकिल यात्रा छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और जय भोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कांवड़ यात्रा के प्रस्थान के समय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पलिया के सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने सभी शिवभक्त कांवड़ियों का तिलक-चंदन लगाकर और फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर कांवड़ियों के जत्थे को सुरक्षित यात्रा के लिए रवाना किया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: धूमधाम से निकाली गई कांवड़ यात्रा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित यह पांचवीं (पंचम) विशाल डाक कांवड़ यात्रा है। यात्रा में श...