नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेपॉक में आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला हो रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन एक बार फिर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। हालांकि आयुष म्हात्रे और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाला और मजबूत स्थिति में पहुंचाया। आयुष म्हात्रे ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया और इसके साथ ही वह 19 साल की उम्र से पहले दो या उससे अधिक अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।वैभव-शॉ के क्लब में पहुंचे आयुष म्हात्रे ने शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 43 गेंद में 73 रन की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। इस पारी के दौरान आयुष म्हात्रे बल्लेबाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.