छोटा हाथी की चपेट में आकर चार लोग हुए घायल
हापुड़, जून 20 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर मंशा देवी मंदिर के पास चाय की दुकान पर खड़े चार लोग छोटा हाथी की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार चल रहा है। हादसे में घायलों की बाइकें और कैमरे भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आरोपी छोटा हाथी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोटावाली नई मंडी निवासी भारत भूषण ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 14 जून की वह बाइक पर सवार होकर वंश गार्डन में फोटोग्राफी का कार्य करने जा रहे थे। उसके साथ दरोगा वाली गली निवासी करन कुमार, आदर्श नगर कालोनी निवासी विनय, गंगापुरा निवासी अरविंद थे। जैसे ही वह बुलंदशहर रोड पर मंशा देवी मंदिर के पास चाय की दुकान पर सड़क किनारे खड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.