नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड SnapUp ने अपना लेटेस्ट ब्लूटूथ स्पीकर Groove Blast लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब देश के टियर-2, टियर-3 और टियर-4 शहरों में डिजिटल कंटेंट और ऑन-द-गो एंटरटेनमेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है। नए डिवाइस के साथ कंपनी का फोकस सभी यूजर्स तक अफॉर्डेबल प्राइस के साथ क्वॉलिटी ऑडियो पहुंचाने पर है। Groove Blast को खासतौर से उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कॉम्पैक्ट साइज में पावरफुल साउंड चाहते हैं। इसका प्रीमियम Electric Black फिनिश और एक्रिलिक ग्लास डिटेलिंग इसे स्टाइलिश बनाते हैं, वहीं डायनामिक RGB लाइटिंग इसे एक लाइफस्टाइल प्रोडक्ट का फील देती है। साफ है कि अब ग्राहक सिर्फ साउंड नहीं, बल्कि लुक और एक्सपीरियंस भी चाहते हैं और SnapUp ने इसी ट्रेंड को पकड़ने की को...