दरभंगा, मार्च 29 -- लहेरियासराय। पतोर थाना क्षेत्र के उसमामठ में लगे हाट पर हुए छोटा सिलेंडर ब्लास्ट मामले में मौत का सिलसिला जारी है। पहले पनसीहा गांव की रहने वाली हीरा देवी की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो चुकी थी। शुक्रवार की शाम फिर से एपीएम थाना क्षेत्र के पेठियागाछी के रहने वाले 65 वर्षीय लालू साह की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई। बताया जाता है कि हाट लगने के साथ ही छोटा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएसएम भर्ती कराया गया, पर कुछ लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। लालू साह की मौत की पुष्टि स्थानीय पंचायत समिति सदस्य गंगा प्रसाद साहू ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.