दरभंगा, मार्च 30 -- लहेरियासराय, संवाद सूत्र। पतोर थाना क्षेत्र के उसमा मठ में हाट पर छोटा गैस सिलेंडर फटने के मामले में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।रविवार को पीएमसीएच में इलाज के दौरान एपीएम थाना क्षेत्र के पेठिया गाछी निवासी स्व. रवींद्र साह की पत्नी डोमनी देवी (60) की मौत हो गई। इससे पहले वहीं के लालू साह (60) व पतोर थाना क्षेत्र के पनसीहा की रहने वाली स्व. राजा राम साहू की पत्नी हीरा देवी (60) की मौत हो चुकी थी। बताया जाता कि हाट में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पांच किलो के छोटे सिलेंडर पर कई लोग अगल- बगल बैठकर कचरी छान रहे थे। इसी दौरान इनमें से एक का सिलेंडर अचानक फट गया। आग फैलने से अगल-बगल कचरी- मूढ़ी की अस्थायी दुकान चलाने वाले भी झुलस गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.