देहरादून, दिसम्बर 27 -- देहरादून। सुविधा सुपरमार्केट और श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति की ओर से जरूरतमंदों को कपड़े, कंबल, जूते और बर्तन समेत अन्य सामान पहुंचाने का दान अभियान शनिवार से शुरू किया गया है। अभियान के तहत शहरवासियों से कहा गया कि वह अपने नजदीकी सुविधा सुपरमार्केट शाखा में जाकर उपयोगी कपड़े और वस्तुओं को दान कर सकते हैं। यह सामान समिति जरूरतमंदों तक पहुंचाएगी। संस्था हर वर्ष इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचा रही है। यह अभियान आगामी दस जनवरी तक चलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी की स्मृति में वर्ष 2013 में स्थापित श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति अब तक 1 लाख से अधिक जरूरतमंदों की सहायता कर चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.