फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 22 -- फर्रुखाबाद। बसंत पंचमी को लेकर शहर मे पतंग से सजी दुकानों पर सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारों की भीड़ रही। लोगों ने रंग-बिरंगी पतंगें खरीदीं। बच्चों को पन्नी की पतंगें भाईं। विभिन्न वैरायटियों की चरखियों को भी लोगों ने पसंद किया। शहर में बसंत पंचमी पर पतंगबाजी की वर्षों पुरानी परंपरा चली आ रही है। 23 जनवरी को बसंत पंचमी को लेकर शहर के मोहल्ला साहबगंज चौराहा, रेलवे रोड, पक्कापुल, सुतहट्टी, घुमना बाजार, पलरिया, बजरिया और बीबीगंज आदि इलाकों में पतंगों की दुकानें तीन-चार दिन पहले से ही सज गईं थीं। गुरुवार को सुबह से ही पतंग की दुकानों पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। युवाओं ने जहां कागज की रंग-बिरंगी पतंगें पसंद की तो बच्चों ने पन्नी की छोटा भीम, मोटू-पतलू, डॉरीमोन और स्पाइडरमैन आदि वैरायटियों की पतंगें खूब भाईं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.