छोटा बघाड़ा में सीवर लाइन की मरम्मत के लिए नगर आयुक्त से गुहार
प्रयागराज, जून 2 -- एलनगंज वार्ड के छोटा बघाड़ा में भृगु मार्ग पर शंकर लाल कुशवाहा के मकान से देव प्रसाद तिवारी के घर से होते हुए सीताराम के मकान तक पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क-नाली निर्माण कार्य जल्द शुरू होना है। यहां पुरानी सीवर लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। चैंबर (ढक्कन सहित) भी ऊंचे किए जाने हैं। स्थानीय निवासी अरविंद शर्मा, संजय सिंह, सुख सागर यादव, रामबहादुर यादव, गौरव, देव प्रसाद तिवारी, अरविंद शुक्ला, हिंमाशु शुक्ला, सुजीत कनौजिया, अनिल शर्मा व अतुल शर्मा आदि मंगलवार को नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे और सीवर लाइन की मरम्मत और चैंबर ऊंचे कराने के लिए पत्र दिया। उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत हो जाएगी तो सड़क बनने के बाद सीवर लाइन के लिए दोबारा तोड़ी न जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.