प्रयागराज, फरवरी 17 -- छोटा बघाड़ा में सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों के घरों का गंदा पानी नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने कई बार शिकायत भी की लेकिन समाधान नहीं किया गया। इससे लोगों में नाराजगी है। मोहल्ले के लोगों ने मंगलवार को महापौर को संबोधित ज्ञापन दिया। एलनगंज वार्ड के छोटा बघाड़ा में मूलभूत सुविधाओं को लेकर अक्सर लोग शिकायत करते हैं। यहां भृगु मार्ग पर राजबहादुर के मकान के पास करीब 15 फीट सीवर लाइन क्षतिग्रस्त है। गंदा पानी खाली प्लॉट व घरों के सामने बजबजा रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। संजय सिंह, सुख सागर, शिवम यादव समेत अन्य स्थानीय लोगों ने मंगलवार को महापौर को ज्ञापन देकर मरम्मत कराने की मांग की है। डॉ. अरविंद शुक्ला का कहना है कि आईजीआरएस के तहत शिकायत की गई थी। डीएम कार्यालय से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.