सीतामढ़ी, जुलाई 12 -- मनीष झा सीतामढ़ी। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार से जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा की शुरुआत हुई। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर 11 से 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. आर. के. यादव ने किया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने छोटे परिवार, सुरक्षित मातृत्व और दो बच्चों के जन्म के बीच कम-से-कम तीन वर्ष का अंतर रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. आर. के. यादव ने कहा कि जनसंख्या किसी भी देश के विकास की महत्वपूर्ण शक्ति है, लेकिन अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि विकास की गति को प्रभावित करती है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: विश्व जनसंख्या दिवस : कार्यक्रम में बताया गया छोटे परिवार के फायदे उन्होंने कहा कि छोटा और नियोजित परिवार आर्थिक, सामाजिक...