जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर । छोटा गोविंदपुर के यशोदा नगर में 29 मार्च को हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर श्री बैद्यनाथ महादेव शिव मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा तय करना था। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अपराह्न 4 से शाम 8 बजे तक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल श्री बैद्यनाथ महादेव शिव मंदिर, यशोदा नगर रहेगा।कार्यक्रम के अंतर्गत संध्या भजन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। साथ ही, सम्मेलन में उपस्थित सभी हिंदू बंधुओं को सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र प्रदान किए जाएंगे। प्रसाद की भी व्यवस्था की जाएगी।बैठक में उपस्थित सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.