कौशाम्बी, अप्रैल 21 -- एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के छोटा कादिलपुर गांव में रविवार रात चोरों ने एक के बाद एक तीन घरों में वारदात की। नकदी व जेवरात समेत लाखों का सामान पार कर दिया। वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। तहरीर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। छोटा कादिलपुर गांव निवासी सीताराम पुत्र मुन्नीलाल किसानी करते हैं। रविवार रात वह परिजनों के साथ घर के अगले हिस्से में सो रहे थे। इसी दौरान दीवार फांदकर भीतर घुसे बदमाशों ने कमरे खंगालते हुए करीब एक लाख रुपये और आधा किलो चांदी के जेवरात सहित कीमती सामान समेट ले गए।इसके बाद चोरों ने मूलचंद्र पुत्र रामसेवक के घर को निशाना बनाया। यहां से भी करीब रुपये और कीमती सामान उठा ले गए। इसके बाद बदमाश मैकू लाल के घर पहुंचे, लेकिन आहट होने पर घरवालों की नींद खुल गई। शोर मचने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.