संवाददाता, जुलाई 24 -- झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में शादी के करीब डेढ़ साल बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज की मांग, नाटे कद और संतान न होने को लेकर प्रताड़ित करने तथा जहर देकर हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला तालपुरा निवासी 24 वर्षीय रूबी उर्फ ऋतु साहू की शादी फरवरी 2024 में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के निवासी मुकेश साहू से हुई थी। शादी के बाद दोनों मध्यप्रदेश में रह रहे थे। मृतका के ताऊ परमानंद साहू का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले ऋतु को छोटे कद, संतान न होने और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। कई बार उसने अपने मायके वालों...