चक्रधरपुर, फरवरी 27 -- मनोहरपुर, संवाददाता पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा के बीहड़ में एक बार फिर नक्सली साजिश नाकाम हो गयी। सुरक्षाबलों ने आईईडी बम को बरामद कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। बम छोटानागरा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर टोंटोगाढ़ा के पास प्लांट किया गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की तैयारी थी। बताया जाता है कि सुरक्षाबल के अधिकारियों को सूचना मिली कि मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर छोटानागरा थाना व किरीबुरू क्षेत्र के आसपास नक्सलियों ने घटना को अंजाम देने के लिए आईईडी बम प्लांट कर रखा है। इसके बाद सीआरपीएफ 26 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चंद्र बादल, सीआरपीएफ निरीक्षक जीडी अलार डूंगडूंग, छोटानागरा थाना प्रभारी सैनिक सामड, किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार ने दलबल के सर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.