छोटानागपुर राज प्लस 2 उच्च विद्यालय में मेधावी छात्र सम्मानित
रांची, जून 19 -- रांची। छोटानागपुर राज प्लस 2 उच्च विद्यालय, रातू में शुक्रवार को मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख संगीता तिर्की और मुखिया जयश्री उरांव ने सफल विद्यार्थियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य मुकेश कुमार सिंह ने इस सफलता को छात्रों के कठिन परिश्रम और गुरुओं के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। संचालन अहमद अहसन बेलाली ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.