छोटानागपुर नाट्य महोत्सव में चक्रधरपुर के दिनकर शर्मा ने बांधा समां
चक्रधरपुर, मार्च 31 -- चक्रधरपुर। युवा नाट्य संगीत अकादमी के तत्वावधान में आयोजित छोटानागपुर नाट्य महोत्सव सह कांति कृष्ण सम्मान के समापन अवसर पर चक्रधरपुर के विख्यात स्टोरी टेलर और रंगकर्मी दिनकर शर्मा की जबरदस्त प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोमवार की शाम जेएफएफटीए स्टूडियो थिएटर में आयोजित इस कार्यक्रम में दिनकर शर्मा ने एकल नाटक टिकटों का संग्रह पेश किया। अभिनय की जीवंत कला नाटक के दौरान दिनकर शर्मा का अभिनय इतना सशक्त और प्रभावशाली था कि पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनकी कहानी कहने की शैली और भाव-भंगिमाओं ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। जैसे ही नाटक समाप्त हुआ, उपस्थित जनसमूह ने खड़े होकर उनकी प्रशंसा की और उनके अभिनय कौशल की सराहना की। प्रस्तुति के उपरांत मुख्य अतिथियों द्वारा दिनकर शर्मा को अंग वस्त्र और स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.