रामगढ़, सितम्बर 21 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। छोटानागपुर कॉलेज रामानगर रामगढ़ में सोमवार को प्रशिक्षण प्राप्त कैडेट्स के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली में आयोजित ऑप्टिकल ट्रेनिंग में प्रशिक्षण लेने वाले एनसीसी कैडेट विद्यार्थी एसयूओ बादल कुमार व कैडेट वर्षा कुमारी शामिल हुए। स्वागत समारोह का आयोजन एनसीसी यूनिट ने किया। यह ऑप्टिकल ट्रेनिंग 22 बटालियन एनसीसी हज़ारीबाग़ की ओर से दिल्ली में  29 अगस्त से 8 सितंबर तक आयोजित किया गया था।  दिल्ली से वापस आने पर इनदोनों लोगों का छोटानागपुर कॉलेज रामानगर रामगढ़ प्रांगण में एनसीसी के लेफ्टिनेंट जागेश्वर महतो नेतृत्व में स्वागत किया गया। समारोह में सूरज सोरेन ने एसयूओ बादल कुमार व खुशबू कुमारी ने कैडेट वर्षा कुमारी का फूलमाला बनकर स्वागत किया।  लेफ्टिनेंट जागेश्वर महतो ने दोनो...