जमशेदपुर, मार्च 23 -- छोटा गोविंदपुर के यशोदानगर में 29 मार्च को हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर श्री वैद्यनाथ महादेव शिव मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक की गई। इसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा तय करना था। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अपराह्न 4 से रात 8 बजे तक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल श्री वैद्यनाथ महादेव शिव मंदिर यशोदा नगर रहेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत संध्या भजन होगा। इसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। साथ ही सम्मेलन में उपस्थित सभी हिंदू बंधुओं को सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र प्रदान किए जाएंगे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। आय...