हजारीबाग, अप्रैल 13 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के छोटकी चलंगा गांव में कलश स्थापना के साथ बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा सह पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालु कन्या और महिलाओं के माथे पर कलश देकर विधायक मनोज कुमार यादव और जिला परिषद के उपाध्यक्ष किशुन यादव ने कलशयात्रा का शुभारंभ किया। कलशयात्रा में बरसोत पंचायत के मुखिया मोतिलाल चौधरी,मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय यादव, युवामोर्चा के मुन्ना यादव, वार्ड सदस्य पिंकी देवी समेत ग्रामीण शामिल थे। कलशयात्रा में शामिल अतिथियों ने कहा कि श्रीबजरंगबली की असीम कृपा और गायत्री माता के आशीर्वाद से समस्त क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, यही उनकी कामना है। यह भी पढ़ें- भव्य कलश यात्रा के साथ गोविंदपुर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह आरंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.