गिरडीह, मई 19 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। छोटकी खरगडीहा पंचायत सचिवालय में मंगलवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। स्थानीय मुखिया सुनीता देवी ने ग्राम सभा की अध्यक्षता की। मौके पर मंईयां सम्मान योजना एवं वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। ताकि योग्य लोगों को योजना का लाभ मिल सके। इसके पूर्व दिवगंत मुखिया टेकनारायण महतो की पुण्य तिथि के मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया और दीप प्रज्वलित कर ग्राम सभा की शुरूआत की गई। मौके पर निवर्तमान मुखिया महेन्द्र प्रसाद वर्मा, पंसस प्रतिनिधि समसुद्दीन अंसारी, उप मुखिया मुस्तकीम अंसारी, पंचायत सचिव राजकिशोर साव, संजय दास, हाकिम अंसारी, आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ साथ पंचायत सहायक एवं बड़ी संख्या लाभुक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सहयोग पोर्...