गिरडीह, मार्च 3 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। छोटकी खरगडीहा चौक पर सोमवार दोपहर में लगी सड़क जाम से राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पर्व त्योहार के मौके पर लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे। मौके पर पहुंची बेंगाबाद पुलिस टीम ने बड़ी मशक्कत से जाम हटाया। तब सड़क जाम में फंसे लोगों को राहत मिली। निरंतर यहां सड़क जाम की समस्या अब राहगीरों को सताने लगी है। बाबजूद इसके सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिससे सड़क जाम की समस्या से राहगीर कराहने लगे हैं। छोटकी खरगडीहा चौक पर सड़क की जमीन अधिग्रहण कर कई तरह के प्रतिष्ठानों को खोल दिया गया है। इन प्रतिष्ठानों के आगे छप्परी भी डाल दिया गया है। ग्राहक दुकान के सामने बाइक एवं टोटो-ऑटो खड़ा कर सामान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.