छोटकी खरगडीहा चौक पर लगी भीषण सड़क जाम
गिरडीह, मई 26 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। छोटकी खरगडीहा चौक पर सोमवार शाम मुख्य सड़क पर भीषण सड़क जाम लग गई। सड़क जाम में घंटों तक वाहनों का तांता लगा रहा। सड़क जाम में फंसे राहगीर उमस भरी गर्मी से बेहाल हो रहे थे फिर भी सड़क जाम हटने का नाम ही नहीं ले रहा था। जिससे बेंगाबाद चतरो छोटकी खरगडीहा मिर्जागंज पथ पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई थी।
सड़क जाम की समस्या छोटकी खरगडीहा चौक पर सड़क जाम की कोई नई समस्या नहीं है। फिर भी प्रशासन द्वारा सड़क जाम से निजात दिलाने की दिशा में पहल नहीं की जा रही है। फलस्वरूप सुबह से लेकर देर रात तक सड़क जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। बताया जाता है कि चौक पर सड़क की जमीन अतिक्रमण कर किनारे में विभिन्न प्रकार के प्रतिष्ठान लगा दिया गया है। जिससे राहगीरों को आने जाने में भारी असुविधा हो रही है और राहगीरों को सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.