भागलपुर, फरवरी 15 -- सुल्तानगंज। महाशिवरात्रि को लेकर रविवार देर शाम अजगैवीनाथ मंदिर के समीप गायक सुनील छैला बिहारी का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। उद्घाटन एमएलसी एनके यादव ने किया। मौके पर मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी, बीडीओ संजीव कुमार, डीएसपी विधि व्यवस्था नवनीत कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार आदि मौजूद थे। छैला बिहारी की प्रस्तुति तनी खोलदे केवड़िया जलबा डाल देने दी..., मैया के मन भावे लाली चुनरिया ...की प्रस्तुति को श्रोता ने काफी सराहा। आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.