कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा आठ की छात्रा ने सोमवार सुबह घर के अंदर कमरे में छत के कुंडे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक के छेड़छाड़ करने से क्षुब्ध होकर छात्रा के आत्महत्या करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व घटना की छानबीन शुरू की है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की तेरह साल की किशारी गांव के ही सकूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। रविवार शाम को वह गांव की एक आटा चक्की पर सरसों पिराने के लिए अपने छोटे भाई के साथ गई थी। आरोप है कि चक्की पर काम करने वाले गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घर आाकर किशोरी ने अपनी बहन व परिजनों को पूरी घटना बताई। आरोप है कि घटना से क्षुब्ध किशोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.