बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। संवाददाता कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह अपने घर पर खाना पका रही थी। इसी बीच गांव के तीन दबंग आ धमके और अभद्रता करने लगे। घर के अंदर घुसकर छेड़छाड़ का प्रयास किया। दबंगों ने उसके पति और बहू के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए दबंग चले गए। थाना से आश्वासन देकर लौटा दिया गया। अगले दिन सुबह श्रीराम धुन प्रभात फेरी में शामिल होने जा रहे उसके जेठ को दबंगों ने घेरकर लाठियों से पीटकर सिर फोड़ दिया। पीड़िता ने एसपी से दबंगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी ने दबंगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.