छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में केस,जांच
साहिबगंज, मई 27 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक महिला ने दुष्कर्म के प्रयास व छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए राजमहल थाना में केस दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता आरोप है कि बीते 24 मई की रात करीब 10:30 बजे वह अपने घर में सोने जा रही थी। इसी दौरान सपन नामक एक व्यक्ति अचानक उसके घर में घुस आया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर उसके तीनों बच्चे जाग गए और घर के आंगन में जाकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे । हल्ला होने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इसबीच थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए मामले की सरगर्मी से छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.