अमरोहा, अप्रैल 19 -- मंडी धनौरा। युवतियों से छेड़छाड़ के आरोपी दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने पीड़ित एक युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। जानकारी के अनुसार गुरुवार को शहर निवासी दो युवतियां बाजार से अपने घर जा रही थीं। इसी बीच रास्ते में खड़े दो युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ कर अभद्र टिप्पणी की। युवतियों ने विरोध जताया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। परेशान युवतियों ने घर जाकर परिजनों को पूर जानकारी दी। गुस्साए युवती के पिता ने इस बावत पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल व प्रिंस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ के दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज यह भी पढ़ें- पड़ोसी पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...