छेड़छाड़ की शिकायत पर मां-बेटे को पीटा
बाराबंकी, अप्रैल 22 -- सुबेहा। थाना क्षेत्र में पुत्री से छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंची महिला व उसके बेटे को विपक्षी ने पीट दिया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती पास के गांव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। मंगलवार की दोपहर वह वापस घर लौट रही थी। रास्ते में उसे अकेला पाकर मेराज ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। उसने दुष्कर्म का प्रयास भी किया। किसी तरह युवती बचकर अपने घर पहुंची। उसने घटना की जानकारी मां को दी। इसमें पीड़िता की मां अपने बेटे के साथ आरोपी के यहां पहुंची और मामले की शिकायत की। इससे नाराज मेराज व उसके भाई जीशान व मुख्तार ने मां बेटे को पीट दिया। लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.