अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के भाई को पीट दिया। घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज कर हंगामा कर दिया। स्थानीय लोगों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उनकी बेटी की दो माह पहले शादी हो चुकी है। इलाके का ही एक युवक रास्ते में आते-जाते छींटाकशी करता है। बुर्के का नकाब तक खींच दिया। यह भी पढ़ें- शिक्षिका से शोहदे ने की छेड़छाड़, विरोध पर धमकी इस पर युवती ने पूरा वाकया परिजनों को बताया। परिजनों ने आरोपी के घर पर शिकायत की तो अगले दिन आरोपी अपने चार-पांच साथियों के साथ आ गया। गाली गालौज करते हुए हंगामा शुरू कर द...