उन्नाव, मार्च 22 -- मोहान। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 13 मार्च की शाम मवेशियों को हाते में चारा करने गई थी। तभी वहां पहले से बैठा युवक अमित जबर्दस्ती अंदर घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...