कानपुर, मार्च 17 -- मूसानगर। थाना क्षेत्र के एक गांव मे शादी समारोह में शामिल होकर लौटते समय 17 वर्षीय इंटरमीडिएट की छात्रा से गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की। मामले में उसकी मां ने गांव के ही राजा पुत्र रामकरन के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसओ मूसानगर ने बताया कि महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.