छेड़छाड़ का प्रयास, आरोपी ने मैसेंजर पर मांगा नंबर
बाराबंकी, जून 24 -- कोठी। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने दो युवकों पर छेड़छाड़ और हमला करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि खेत में सिंचाई करते समय युवकों ने उसे जबरदस्ती खींचने का प्रयास किया। अगले दिन मैसेंजर ऐप पर मोबाइल नंबर भी मांगा। इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने एसपी अर्पित विजयवर्गीय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 19 जून की शाम वह खेत में धान की बेरन सींच रही थी। आरोप है कि तभी दो भाइयों ने घात लगाकर उसे पकड़ लिया। जिस पर वह शोर मचाते हुए वहां से भाग निकली। यह भी पढ़ें- बकरी चरा रही महिला से दुराचार का प्रयास, एसपी से शिकायत आरोप है कि अगले दिन आरोपियों ने मैसेंजर ऐप के जरिए उसका मोबाइल नंबर मांगा। जिसका साक्ष्य है। इसकी शिकायत एसपी कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.