छेड़छाड़ का दोषी एक साल की परिवीक्षा पर रिहा
कानपुर, मई 16 -- कानपुर देहात, संवाददाता। शिवराजपुर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रात को छत पर सो रही किशोरी से छेड़छाड़ करने के मामले की सुनवाई करते हुए पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी युवक को दोषी ठहराते हुए उसे एक साल की सदाचार की पेरोल पर रिहा कर दिया है। विशेष लोक अभियोजक विकास सिंह ने बताया कि शिवराजपुर क्षेत्र के मोहल्ला निवासी किशोरी 28 मार्च 2016 की रात अपनी छोटी बहन के साथ घर की छत पर सो रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक आकाश उसकी छत पर चढ़ आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसी बीच उसकी छोटी बहन जग गई और शोर मचा दिया तो युवक भाग निकला। यह भी पढ़ें- बालिका से दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी दोषी करार मामले में पीड़िता के भाई ने आरोपी आकाश के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर जेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.