रामपुर, मार्च 27 -- रास्ते में रोककर आए दिन छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने महिला के घर पर हमला बोल दिया। उन्होंने महिला के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर पीटा। महिला ने शोर मचाया तो तमाम ग्रामीण आ गए। जिस पर सभी धमकाते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि गांव के ही पप्पू छत्रपाल आए दिन उसके साथ छेड़खानी करते हैं। अगर वह विरोध करती है तो वह लोग उसे धमकाते हैं। महिला के अनुसार कुछ दिनों पहले उन्होंने फिर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों ने उसके घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि महिला को बुरी तरह से पीटा। विरोध करने पर उसके नाजुक अंगों से छेड़छाड़ की। महिला ने शोर मचाया तो कई ग्रामीण मौके पर आ गए। इसके बाद दोनों धमकी देते हुए फरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.