पलामू, मई 3 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। पलामू जिले के तरहसी थाना की पुलिस ने महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट करने के आरोपी सिकंदर राम को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। तरहसी के थाना प्रभारी आनंद कुमार राम ने बताया कि तरहसी थाना के नावाडीह निवासी 36 वर्षीय सिकंदर राम के खिलाफ अपने गांव की ही एक महिला ने छेड़छाड़ करने और मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया था। मामला 2025 में दर्ज कराया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- मारपीट का फरार आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.